फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत

कांवड़ पटरी के समीप एक फैक्ट्री में श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:07 PM (IST)
फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत
फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत

संवाद सहयोगी, मंगलौर : कांवड़ पटरी के समीप एक फैक्ट्री में श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री के गेट पर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई। बाद में समझौता होने पर मामला शांत हुआ।

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के कस्बा देवबंद के निकट स्थित ग्राम मानकी निवासी विनय कुमार 15 दिन पहले कांवड़ पटरी के समीप स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के लिए आया था। मंगलवार देर रात फैक्ट्री में काम करते समय उसको करंट लग गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। फैक्ट्री प्रबंधन इसे लेकर रुड़की सिविल अस्पताल में पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन उसे लेकर मुजफ्फरनगर के सिविल अस्पताल में ले गए। इस बात की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में फैक्ट्री पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वजनों को सूचना दिए बगैर कैसे युवक को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन एवं मृतक के स्वजन आदि के बीच वार्ता हुई। ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से दी गई। इसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ता एवं स्वजन शव को लेने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी