दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस ने फटकारी लाठी

संवाद सूत्र, भगवानपुर: मोहितपुर गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 04:21 PM (IST)
दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस ने फटकारी लाठी
दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस ने फटकारी लाठी

संवाद सूत्र, भगवानपुर: मोहितपुर गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जाकर हमला बोल दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारते हुए हमलावरों को वहां से खदेड़ा।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहितपुर गांव में रविवार देर शाम गांव निवासी फरीद घर के पास ही सड़क के बीच बाइक रोक कर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी कार लेकर वहां से निकला। रास्ते से बाइक हटाने को लेकर इनमें विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। उस समय मामला आस-पास के ग्रामीणों ने निपटा दिया। लेकिन सोमवार सुबह दूसरे पक्ष के लोग फरीद के घर पर लाठी डंडों से लैस होकर पहुंच गए और हमला बोल दिया।। हमलावरों ने घर के लोगों को जमकर पीटा। मारपीट में फरीद, गुलशाना और एक बच्चा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकारते हुए हमलावरों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। मामले में फरीद की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। जबकि एक पक्ष ने रविवार शाम को ही पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाये रखने की हिदायत दी है।

chat bot
आपका साथी