हज पर जाने वाले यात्रियों का कोटा बढ़ा

संवाद सूत्र कलियर इस बार प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में वृद्धि की गई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:25 PM (IST)
हज पर जाने वाले यात्रियों का कोटा बढ़ा
हज पर जाने वाले यात्रियों का कोटा बढ़ा

संवाद सूत्र, कलियर: इस बार प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के कोटे में वृद्धि की गई है। अब 1229 के बजाए 1546 यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। यह जानकारी हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम ने दी।

शुक्रवार को हज समिति के अध्यक्ष शमीम आलम ने बताया कि ऑल इंडिया हज कमेटी की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया है। इसके तहत अब हज यात्रा पर 1546 हज यात्री प्रदेश से जा सकेंगे। जबकि इससे पहले 1229 हज यात्रियों का कोटा निर्धारित था। उत्तराखंड से इस बार 3020 आवेदकों ने हज के लिए आवेदन किया है। सबसे अधिक हज यात्री हरिद्वार से हैं। जिन आवेदकों के नाम वेटिग लिस्ट में है। वेटिग लिस्ट के आवेदकों को हज कार्यालय से संपर्क कर हज यात्रा पर जाने वाली फीस को जमा किया जाए। दो मई तक उनको तमाम कागजी कार्रवाई पूरी कर ली जाए।

chat bot
आपका साथी