वसूली अभियान को गति देने की तैयारी

रुड़की: त्योहारी सीजन के कारण जल संस्थान का वसूली अभियान धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब इसम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 09:36 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 09:36 PM (IST)
वसूली अभियान को  गति देने की तैयारी
वसूली अभियान को गति देने की तैयारी

रुड़की: त्योहारी सीजन के कारण जल संस्थान का वसूली अभियान धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब इसमें तेजी लाने के लिए योजना बनाई जा रही है। जिससे चार करोड़ के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा जा सके।

जल संस्थान की ओर से गत माह से शहर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अक्टूबर और नवंबर में एकके बाद एक त्योहार पड़ने के कारण अधिकांश बकायेदार खर्चा अधिक होने की बात कहकर बकाया चुकाने में आनाकानी कर रहे थे। वहीं जल संस्थान की ओर से भी त्योहारी सीजन में बकायेदारों के साथ थोड़ी नरमी बरती जा रही थी, जिससे काफी कम वसूली हुई। लेकिन अब त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद जल संस्थान वसूली अभियान में तेजी लाने की रणनीति बना रहा है। अगले सप्ताह से कर्मचारी बकायेदारों के घर-घर जाकर दस्तक देंगे और उनसे बकाया वसूलेंगे, जिससे कि मार्च 2019 तक निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा जा सके। जल संस्थान के सहायक अभियंता राजेश कुमार निर्वाल के अनुसार अभी तक त्योहारी सीजन के कारण बकायेदारों के प्रति सख्त रवैया नहीं अपनाया जा रहा था, लेकिन अब उनपर शिकंजा कसा जाएगा। (जासं)

chat bot
आपका साथी