नशा मुक्ति को छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

मैथोडिस्ट ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को महिला सुरक्षा और लोक अदालत के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 07:45 PM (IST)
नशा मुक्ति को छात्राओं ने  निकाली जागरूकता रैली
नशा मुक्ति को छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

जागरण संवाददाता, रुड़की: मैथोडिस्ट ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को महिला सुरक्षा और लोक अदालत के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी गई। वहीं छात्राओं ने नशा मुक्ति से जागरूकता के लिए रैली भी निकाली।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से मैथोडिस्ट ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप निरीक्षक बीएस चौहान ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात नियम और साइबर क्राइम के बारे में बताया। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। यातायात पुलिस अधिकारी योगेश सक्सेना ने यातायात से संबंधित नियमों से अवगत कराया। साथ ही, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आए डॉ. नरेश ने भी छात्राओं को नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मैथोडिस्ट ग‌र्ल्स पीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज में संपन्न हुई। इस मौके पर कॉलेज की प्रबंधिका जे सिंह, प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव, डॉ. नीतू, डॉ. अमिता शर्मा, नेहा, ऋचा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी