धूप खिलने से ठंड से मिली राहत

रुड़की : गुरुवार को धूप खिलने से शहरवासियों को दोपहर में कंपकंपाती ठंड से राहत मिली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 08:50 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 08:50 PM (IST)
धूप खिलने से ठंड से मिली राहत
धूप खिलने से ठंड से मिली राहत

रुड़की : गुरुवार को धूप खिलने से शहरवासियों को दोपहर में कंपकंपाती ठंड से राहत मिली। वहीं बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा और सुबह साढ़े सात बजे के बाद धूप खिल गई। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप तेज होती गई। ऐसे में लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि सर्द हवाओं ने सुबह और शाम मौसम में ठंडक घोले रखी। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। आइआइटी रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मौसम साफ रहने के साथ ही शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। (जासं)

chat bot
आपका साथी