आठ माह के बच्चे सहित पांच की रिपोर्ट निगेटिव

संवाद सहयोगी रुड़की सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आठ माह के बच्चे समेत पांच लोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 05:59 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 08:39 PM (IST)
आठ माह के बच्चे सहित पांच की रिपोर्ट निगेटिव
आठ माह के बच्चे सहित पांच की रिपोर्ट निगेटिव

संवाद सहयोगी, रुड़की: सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आठ माह के बच्चे समेत पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सबको घर पर क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। वहीं एक संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा 18 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की गई।

सिविल अस्पताल रुड़की में 31 मार्च को कोरोना संक्रमण की आशंका में आठ माह के बच्चे समेत आठ लोगों को भर्ती किया गया था। अस्पताल ने सभी के सैंपल लेकर जांच को भेज दिया था। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्चे सहित पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की आशंका में एक युवक को शनिवार को भर्ती किया गया। युवक स्वयं ही अस्पताल आया है। युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले वह विदेशी लोगों के संपर्क में आया था। सीएमएस ने बताया कि 18 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की गई है। वह सभी सामान्य हैं। उन्हें घर में ही क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी