तार काटने पर भिड़ी महिला, एक जख्मी

रुड़की : मोहम्मदपुर गांव में तार काटने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। जिससे में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 09:02 PM (IST)
तार काटने पर भिड़ी  महिला, एक जख्मी
तार काटने पर भिड़ी महिला, एक जख्मी

रुड़की : मोहम्मदपुर गांव में तार काटने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। जिससे में एक महिला घायल हो गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अनिता ने अपने घर के बाहर कपड़े फैलाने के लिए एक लोहे का तार बांध रखा है। उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने लोहे का तार काट दिया। जब अनिता ने इस बात का विरोध किया तो उसने मारपीट कर दी। यहीं नहीं महिला ने अनिता के हाथ में काट लिया। लहुलुहान हालत में परिवार के लोग उसे चिकित्सक के पास ले गए। अनिता ने इस बावत सिविल लाइंस पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। (जासं)

chat bot
आपका साथी