बाइक टकराई, दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत

संवाद सूत्र, झबरेड़ा: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर बेहडे़की सैदाबाद

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 03:01 AM (IST)
बाइक टकराई, दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत
बाइक टकराई, दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत

संवाद सूत्र, झबरेड़ा: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर बेहडे़की सैदाबाद राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास दो बाइक आमने सामने से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मृतक सहारनपुर जिले के हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा सुबह आठ बजे हुआ।

ग्राम खेड़ा मुगल थाना देवबंद जिला सहारनपुर निवासी विकास उम्र 19 साल अपने एक साथी सोनू उम्र 26 साल निवासी ग्राम सरकड़ी थाना देवबंद जिला सहारनपुर के साथ बाइक पर सवार होकर भगवानपुर स्थित देवभूमि औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एक फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह बेहड़ेकी सैदाबाद गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक उनसे टकरा गई। इसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके की और दौड़ पड़े। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। इकबालपुर चौकी प्रभारी गंभीर ¨सह तोमर ने बताया कि विकास एवं सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके अलावा दूसरी बाइक में सवार अब्दुल मोहसिन और सुल्तान निवासी ग्राम नाथू खेड़ी (खेडा मुगल) थाना देवबंद सहारनपुर के रहने वाले हैं। दोनों को सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। तीसरे युवक को भी चोट लगी है। उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी सिविल अस्प्ताल पहुंच गए।

chat bot
आपका साथी