मृतक कर्मियों के स्वजन को नहीं मिला मुआवजा तो होगा टोल प्लाजा का घेराव

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अंबावत ने 16 नवंबर को टोल प्लाजा के घेराव का एलान किया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मृतक कर्मचारियों के स्वजन को मुआवजा एवं नौकरी नहीं मिली तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 06:24 PM (IST)
मृतक कर्मियों के स्वजन को नहीं मिला मुआवजा तो होगा टोल प्लाजा का घेराव
मृतक कर्मियों के स्वजन को नहीं मिला मुआवजा तो होगा टोल प्लाजा का घेराव

जागरण संवाददाता, रुड़की: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अंबावत ने 16 नवंबर को टोल प्लाजा के घेराव का एलान किया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मृतक कर्मचारियों के स्वजन को मुआवजा एवं नौकरी नहीं मिली तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

गुरुवार को रामपुर चुंगी स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी ने कहा कि टोल प्लाजा के मृतक कर्मचारी को लेकर कुछ किसान संगठन राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू अंबावता इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन मृतक परिवार के साथ है और उसे 25 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी की मांग की गई है। 16 नवंबर को संगठन के कार्यकत्र्ता टोल प्लाजा पहुंचेंगे और प्लाजा अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गई तो टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा 10 दिसंबर को नोएडा गौतमबुद्ध नगर में किसान महापंचायत होगी, जिसकी तैयारियों को लेकर जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रुड़की में पहुंचकर किसानों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष नंबरदार ने कहा कि कुछ लोग किसान संगठनों के नाम पर अपनी गलत राजनीति चमकाने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार के व्यक्तियों विरोध किया जाएगा। इस दौरान मौजूद गुर्जर महासभा के अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहा कि एक किसान संगठन ने भ्रामक प्रचार किया है कि गुर्जर महासभा ने उन्हें समर्थन दिया है लेकिन गुर्जर महासभा संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष परविदर चौधरी, प्रदेश सचिव तालिब हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता रोबिन पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष नौसाद अली, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष सागर, आशिक अली, चौधरी सागर ,कोमल रानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी