हाथी रौंद रहे फसल किसान परेशान

हरिद्वार : तमाम प्रयासों के बावजूद वन विभाग किसानों की फसलों को हाथियों से नहीं बचा पा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 08:32 PM (IST)
हाथी रौंद रहे फसल किसान परेशान
हाथी रौंद रहे फसल किसान परेशान

हरिद्वार : तमाम प्रयासों के बावजूद वन विभाग किसानों की फसलों को हाथियों से नहीं बचा पा रहा है। शाम ढलते ही हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। वहीं किसानों ने वन विभाग की गश्त पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गश्त में लापरवाही बरती जा रही है।

पथरी क्षेत्र के रानीमजरा, फेरूपुर, पदार्था, पंजनहेड़ी, मिस्सरपुर, अजीतपुर, कटारपुर आदि के किसानों को अपनी गन्ने और धान की फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। आए दिन हाथियों के झुंड के झुं़ड रात में गन्ने और धान के खेतों में घुसकर फसलों को रौंद रहे हैं। किसान वन विभाग से हाथियों को रोकने की मांग कर रहे हैं। जिस पर वन विभाग की ओर से गश्त कराने का दावा भी किया जा रहा है। पंजनहेड़ी गांव के अमित चौहान, सुलेख चौहान आदि का कहना है कि वन विभाग की ओर से ठीक ढंग से गश्त नहीं की जा रही है। जिससे हाथी जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गश्त में लगाए गए कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। रेंजर दिनेश मोहन नौड़ियाल का कहना है कि गश्त का औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। (संस)

chat bot
आपका साथी