बाल सुधार गृह से आधी रात भाग निकले आठ बंदी, हड़कंप

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित बाल सुधार गृह से आठ बंदी फरार हो गए। हलांकि, सात बंदियों को पकड़ लिया गया। एक बंदी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 16 Oct 2017 08:12 PM (IST) Updated:Mon, 16 Oct 2017 10:50 PM (IST)
बाल सुधार गृह से आधी रात भाग निकले आठ बंदी, हड़कंप
बाल सुधार गृह से आधी रात भाग निकले आठ बंदी, हड़कंप

हरिद्वार, [जेएनएन]: रोशनाबाद के राजकीय बाल सुधार गृह से रविवार की आधी रात आठ बंदी फरार हो गए। इस सूचना पर बाल सुधार गृह और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सिडकुल थाना पुलिस ने रात में ही कांबिंग की और सात बंदियों को पकड़ लिया गया। एक बंदी अभी भी फरार बताया जा रहा है। आधी रात नाबालिग बंदियों के फरार होने से बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

अपराधिक मामलों में पुलिस की पकड़ में आने वाले नाबालिग अपराधियों को जेल के बजाय बाल सुधार गृह भेजा जाता है। हरिद्वार जनपद का बाल सुधार गृह रोशनाबाद में स्थित है। बाल सुधार गृह का संचालन जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से किया जाता है। रविवार की रात करीब दो बजे आठ बंदी बाल सुधार गृह से भाग निकले।

बंदियों के भागने का पता चलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सिडकुल थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने टीम सहित आस पास के इलाकों में बंदियों की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे की कांबिंग में पुलिस ने सात बंदियों को पकड़ लिया। एक बंदी फरार होने में कामयाब रहा। एसओ कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बाल सुधार गृह एक रास्ता पीछे की तरह जंगल में खुलता है। भागदौड़ कर सात बंदियों को पकड़ लिया गया है। फरार एक बंदी की तलाश भी की जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार दीपराज अग्निहोत्री का कहना है कि बाल सुधार गृह में भोजन न मिलना और प्रताड़ना की बात निराधार है। मैं स्वयं अक्सर निरीक्षण करता हूं। बंदियों से पूछताछ के बाद इस बारे में जांच की जाएगी। बंदी कैसे फरार हुए, किस स्तर से लापरवाही हुई, इस बारे में भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खुद को बैंक का अधिकारी बता कर फैक्ट्रीकर्मी के खाते से उड़ाए 16 हजार

यह भी पढ़ें: जालसाज ने बैंक अधिकारी बन खाते से एक हजार उड़ाए 

chat bot
आपका साथी