पुलिस कर्मी की दबंगई, घुसा महिला पुलिस कर्मी के कमरे में और किया...

जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम महिलाओं की सुरक्षा का दावा कैसे कर सकते हैं। वो भी पुलिसवालों से ही। जी हां, ऐसा ही मामला क्षेत्र में सामने आया है। नशे में धुत एक पुलिसकर्मी महिला पुलिसकर्मी के कमरे में जा घुसा। यहां उसने अश्‍लील हरकत की।

By sunil negiEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2015 09:52 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2015 09:22 PM (IST)
पुलिस कर्मी की दबंगई, घुसा महिला पुलिस कर्मी के कमरे में और किया...

हरिद्वार। जब महिला पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं तो आम महिलाओं की सुरक्षा का दावा कैसे कर सकते हैं। वो भी पुलिसवालों से ही। जी हां, ऐसा ही मामला क्षेत्र में सामने आया है। नशे में धुत एक पुलिसकर्मी महिला पुलिसकर्मी के कमरे में जा घुसा। यहां उसने अश्लील हरकत की। आइये बताते हैं पूरा वाकया।
मामला हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र का है। यहां महिला हेल्पलाइन डेस्क में एक महिला पुलिसकर्मी तैनात है। अन्य दिनों की तरह वह ड्यूटी के बाद अपने कमरे में पहुंची। रात में पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) में तैनात हेड कांस्टेबल मंयक सिंह रौतेला नशे में धुत होकर महिला पुलिसकर्मी के कमरे में आ धमका। इस दौरान उसने महिला से अश्लील हरकतें की। महिला ने विरोध किया तो, जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें:-प्रसव को आई महिला को डॉक्टर करते रहे बस रेफर, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

chat bot
आपका साथी