कांट्रेक्टर एसोसिएशन के धर्मपाल बने अध्यक्ष

नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन की निगम परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से धर्मपाल को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 07:57 PM (IST)
कांट्रेक्टर एसोसिएशन के धर्मपाल बने अध्यक्ष
कांट्रेक्टर एसोसिएशन के धर्मपाल बने अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: नगर निगम कांट्रेक्टर एसोसिएशन की निगम परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से धर्मपाल को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। शुक्रवार को हुए चुनाव के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि सभी कांट्रेक्टर को एकजुट किया जाएगा। उनकी समस्याओं के लिए मिलजुलकर लड़ाई लड़ी जाएगी। कांट्रेक्टर का उत्पीड़न किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर रोहित बाटला, इमरान अली, नरेंद्र सिंह, संजय कुमार, पवन ठाकुर, रियाज अहमद, अनिल कुमार, अमित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी