सड़क धसने से बने गड्ढे, हादसे को दे रहे न्यौता

संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर में कई जगह पर सड़कें धंसने से गहरे गड्ढे हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 06:06 PM (IST)
सड़क धसने  से बने गड्ढे, हादसे को दे रहे न्यौता
सड़क धसने से बने गड्ढे, हादसे को दे रहे न्यौता

संवाद सहयोगी, रुड़की: शहर में कई जगह पर सड़कें धंसने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एडीबी की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए गहरे गड्ढे खोदे गए थे। काम खत्म हो जाने के बाद गड्ढों को मिट्टी से भर दिया गया। इसके बाद उस पर सड़क बना दी गई। लोगों का कहना है कि लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में मिट्टी भर दी गई। लेकिन उस मिट्टी को ठीक प्रकार से दबाया नहीं गया है। इसके बाद उस पर सड़क बिछा दी गई। बारिश आदि की वजह से मिट्टी दब रही है। जिससे सड़कें जहां-तहां से धंसने लगी है। बुधवार को सिविल लाइंस में बोट क्लब से रुड़की तिराहे वाली सड़क पर एक्सिस बैंक के समीप अचानक ही सड़क धंसने लगी। जिससे वहां गहरा गड्ढा हो गया। लेकिन विभाग की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विकास नाम के एक व्यक्ति ने जागरूकता का परिचय देते हुए एक बैरिके¨टग गड्ढे के पास लगा दिया। इसी तरह से डीएवी रोड पर बंगाली डॉक्टर के सामने सड़क धंस गई है। वहां भी गड्ढा बना हुआ है। अन्य कई स्थानों पर भी गड्ढे बने हैं। जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया कि सड़कों के गड्ढों को ठीक कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी