देवसंस्कृति विवि की रोवर रेंजर्स टीम बनी चैंपियन

जागरण संवाददाता हरिद्वार उत्तरकाशी में रोवर-रेंजर्स समागम 2020 में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 08:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:18 AM (IST)
देवसंस्कृति विवि की रोवर रेंजर्स टीम बनी चैंपियन
देवसंस्कृति विवि की रोवर रेंजर्स टीम बनी चैंपियन

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: उत्तरकाशी में रोवर-रेंजर्स समागम 2020 में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के रोवर रेंजर्स की टीम चैंपियन रही। पांच दिन तक चले इस समागम में राज्य के 16 महाविद्यालयों के 171 रोवर और 167 रेंजर्स ने प्रतिभाग किया।

मंगलवार को उत्तरकाशी समागम से लौटने पर देसंविवि की टीम ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और अधिष्ठात्री शैलदीदी ने मिलकर अपने अनुभव साझा किए। दोनों ने रोवर-रेंजर्स की टीम को बधाई दी। शांतिकुंज प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा विवि का वातावरण विद्यार्थियों को सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। विवि प्रशासन विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास को संकल्पित है। अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा मेहनत करने वाले सदैव सफल होते हैं। प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा इस समागम से मिली सीख को दूसरों को प्रशिक्षित करने का ध्येय होना चाहिए। टीम लीडर जिला संगठन आयुक्त शांतिकुंज जनपद मंगल सिंह गढ़वाल ने बताया कि समागम बीते 19 फरवरी से 23 फरवरी तक चला। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह गान, गांठ बंधन, कलर पार्टी, मचान निर्माण, झांकी प्रतियोगिता में देसंविवि के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान गायत्री साहू, राम अवतार पाटीदार, शैलेश, रितेश, दीपशिखा व टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी