मकान का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल

संवाद सूत्र, भगवानपुर: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 05:44 PM (IST)
मकान का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल
मकान का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का माल

संवाद सूत्र, भगवानपुर: चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल समेट लिया। घटना के समय परिवार के सभी लोग बाहर गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव निवासी नफीस रुड़की स्थित एक फर्नीचर शोरूम में काम करता है। बुधवार को नफीस की पत्नी अपने बच्चों को लेकर नन्हेड़ा जिला सहारनपुर स्थित अपने मायके गई थी। गुरुवार सुबह नफीस अपने मकान को ताला लगाकर काम पर गया था। मौका पाकर शाम के समय चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ दिया और घर में रखी करीब 75 हजार की नकदी और करीब दो लाख के जेवरात समेट लिये। रात को जब नफीस घर पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। शुक्रवार को नफीस भगवानपुर थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की तहरीर दी। तीन लोगों के मोबाइल चोरी

रुड़की: चोरों ने तीन जगहों से मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस को तीनों मामलों में तहरीर दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोड़ा खटका गांव निवासी विशाल के पिता का गांव में क्लीनिक है। शुक्रवार की सुबह विशाल वहां पर बैठा हुआ था। इसी बीच दवाई लेने आए किसी व्यक्ति ने मोबाइल साफ कर दिया। वहीं, बेलड़ा गांव निवासी मेहताब के घर से गुरुवार रात चोरों ने दो मोबाइल साफ कर दिए। शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी हुई। वहीं प्रेमकुंज निवासी एक महिला अंजू का भी मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने सभी मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है। महिला डॉक्टर का मोबाइल बरामद

रुड़की: सिविल अस्पताल की महिला डॉ. निशा गुप्ता का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपित आजम उर्फ सोनू निवासी रतिराम वाली गली भारतनगर कोतवाली सिविललाइंस रुड़की है। आरोपित ने बताया कि वह इलाज कराने आया था। इसी दौरान ओपीडी में मेज पर रखा मोबाइल उसने मौका पाकर चोरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित को र्सिवलांस की मदद से पकड़ा गया है। आजम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी