मानकों की जांच के बाद ही होगा निर्माण कार्य का भुगतान

शहर में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य के मानकों की जांच होगी। इसके बाद ही निर्माण एजेंसी को उसका भुगतान होगा। वहीं निर्माण के दौरान भी नगर निगम अधिकारी कार्य का निरीक्षण करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 05:29 PM (IST)
मानकों की जांच के बाद ही  होगा निर्माण कार्य का भुगतान
मानकों की जांच के बाद ही होगा निर्माण कार्य का भुगतान

संवाद सहयोगी, रुड़की : शहर में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य के मानकों की जांच होगी। इसके बाद ही निर्माण एजेंसी को उसका भुगतान होगा। वहीं निर्माण के दौरान भी नगर निगम अधिकारी कार्य का निरीक्षण करेंगे।

नगर निगम रुड़की क्षेत्र में नवंबर में बंपर विकास कार्य होंगे। जिन 81 विकास कार्यों पर रोक लगाई थी। उनके भी वर्क ऑर्डर जारी हो रहे हैं। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों के भी टेंडर जारी हो चुके हैं। उन पर नवंबर में काम शुरू हो जाएगा। कई कार्यो के टेंडर कम दर पर जारी हुए हैं। इसको लेकर आशंका है कि कार्य के मानकों में गड़बड़ी हो सकती है। इस बात को देखते हुए सभी विकास कार्यों के निर्माण की जांच आइआइटी या फिर सीबीआरआइ आदि से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही निर्माण एजेंसी को भुगतान हो सकेगा। नगर निगम की नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि नगर निगम जेई आदि को निर्देशित किया गया है कि वह मौके पर जाकर विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे। मानकों के अनुसार यदि कार्य नहीं हो रहा है तो उसकी जांच कराएंगे। इसके अलावा शहर का कोई भी नागरिक जिसे निर्माण कार्य में गड़बड़ी की आशंका लग रही है वह भी सीधे निगम अधिकारियों से इस बात की शिकायत कर सकता है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी