कांग्रेसी निकालेंगे पैदल मार्च

हरिद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया। वरि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:57 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:57 PM (IST)
कांग्रेसी निकालेंगे  पैदल मार्च
कांग्रेसी निकालेंगे पैदल मार्च

हरिद्वार : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबरीष कुमार और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन अतिक्रमण मामले में जिस प्रकार बुलडोजर से लोगों के घर और दुकानों को ध्वस्त करा रहा है वह असंवैधानिक और निदंनीय भी है। प्रशासन भाजपा के इशारे पर न्यायालयों के आदेशों का अनुपालन मनमर्जी से कर रहा है। स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों की जायज बातों को भी अनसुना किया जा रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल ने कहा कि अतिक्रमण की निशानदेही में भी भेदभाव किया जा रहा है। प्रशासन बस स्टैंड से चित्रा टॉकीज तक हटाए गए लघु व्यापारियों को बसाने के न्यायालयों के आदेशों का पालन न कर न्यायालय की अवमानना कर रहा है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर शहर के सभी नागरिक, व्यापारी आतंकित हैं लेकिन नगर विकास मंत्री मदन कौशिक व सांसद निशंक आश्चर्यजनक रूप से मौन साधे हुए हैं। कांग्रेसियों ने एलान किया कि बुधवार को सेवा समिति भवन से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च निकालकर विरोध किया जाएगा। (जासं)

chat bot
आपका साथी