चंडी देवी पैदल मार्ग पर मिला युवक का शव

चंडी देवी पैदल मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पैदल यात्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 08:41 PM (IST)
चंडी देवी पैदल मार्ग पर  मिला युवक का शव
चंडी देवी पैदल मार्ग पर मिला युवक का शव

लालढांग: चंडी देवी पैदल मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पैदल यात्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के कपड़ों में मिले कागजातों से उसकी पहचान पोतीराम मौर्य (46) पुत्र रामविलास मौर्य निवासी सलेमपुर थाना दातागंज जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोड़ी बेलवाला थाना कोतवाली नगर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजनों को मामले की जानकारी दे दी है, उनके आने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।

सोमवार को चंडीदेवी दर्शन कर पैदल मार्ग से दर्शन करने जा रहे यात्रियों को पैदल मार्ग पर ऊपर से आ रहे नाले के समीप एक शव दिखाई दिया। इससे वहां सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवक की मौत कैसे हुई है, इन कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल मृतक के स्वजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी