विवाहिता से मारपीट में छह पर मुकदमा

संवाद सूत्र, लक्सर: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विवाहिता व उसके परिजनों के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 10:16 PM (IST)
विवाहिता से मारपीट में छह पर मुकदमा
विवाहिता से मारपीट में छह पर मुकदमा

संवाद सूत्र, लक्सर: विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और विवाहिता व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लक्सर कोतवाली के महाराजपुर गांव निवासी शशि की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि उसकी शादी 10 दिसंबर 2016 को आदेश निवासी ग्राम खानपुर जनपद हरिद्वार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दान दहेज के साथ एक बाइक भी दी थी, लेकिन उसके ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। शशि के अनुसार उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने बाइक वापस लौटा दी थी। दहेज में बाइक के बदले ऑल्टो कार व 50 हजार रुपये नकद लाने की मांग की। उसके असमर्थता जताने पर उसके ससुराल वालों ने उसे जलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। कनपटी पर तमंचा लगाकर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने की धमकी दी। मामले में उसकी ओर से न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया गया था। लेकिन इस पर कार्रवाई होने से पूर्व ही उसके व उसकी ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। समझौते के अनुसार उसके ससुराल वालों ने उसे दूसरी शादी करने के लिए डेढ़ लाख रुपये देने का लिखित में आश्वासन दिया था। लेकिन समझौता होने के बावजूद उसके ससुराल वालों ने बाद में उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। रकम मांगने पर उन्होंने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पांच जून 2018 को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए और उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसके व उसके पिता के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों ने आकर उसे बचाया। मामले में पुलिस को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित आदेश, सोनू, कपिल, अंचल, राजकली व सोनिया निवासीगण ग्राम खानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी