भाजपा नेतृत्व ने जमीनी कार्यकत्र्ताओं का मान बढ़ाया

नरेश बंसल भाजपा के पुराने अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं कें

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 10:07 PM (IST)
भाजपा नेतृत्व ने जमीनी कार्यकत्र्ताओं का मान बढ़ाया
भाजपा नेतृत्व ने जमीनी कार्यकत्र्ताओं का मान बढ़ाया

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नरेश बंसल भाजपा के पुराने, अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार चुनकर उत्तराखंड और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और नरेश बंसल को बधाई देता हूं। मंगलवार शाम भाजपा के मंडल प्रशिक्षणों की शुरूआत करने हरिद्वार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य अतिथिगृह डाम कोठी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के इस कदम से पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा और मजबूत हुआ है। बताया कि प्रेमनगर आश्रम में बुधवार से आरंभ होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इसे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पूरी सावधानी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान और भाजपा जिला पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। प्रशिक्षण बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे आरंभ होगा, जिसे मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपना संबोधन देंगे। इसके बाद वह ज्वालापुर, पिरान कलियर, रुड़की पूर्वी और रुड़की पश्चिम मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शिकरत करने जाएंगे। जिला महामंत्री विकास तिवारी ने बताया कि प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला, ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, दर्जाधारी दीप्ति रावत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ऋतु खंडूरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, विनय रोहिला, देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा, आदि वक्ता भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। जिला प्रशिक्षण प्रमुख राजेश सैनी ने बताया प्रशिक्षण वर्ग दो दिन के होंगे।

chat bot
आपका साथी