पोल से टकराई बाइक, दो घायल

लक्सर गोवर्धनपुर के समीप विद्युत पोल में बाइक के टकरा जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 May 2019 09:02 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 06:35 AM (IST)
पोल से टकराई  बाइक, दो घायल
पोल से टकराई बाइक, दो घायल

लक्सर : गोवर्धनपुर के समीप विद्युत पोल में बाइक के टकरा जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बीती रात को केहड़ा गांव निवासी मोनू पदार्था गांव निवासी अपने साथी के साथ बाइक से खानपुर से लक्सर की ओर आ रहा था। इस दौरान गोवर्धनपुर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्राम प्रधान मनीष उर्फ तेलूराम ने बताया कि युवकों का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार है। (संसू)

chat bot
आपका साथी