बार-बेंच न्याय रथ के दो पहिये: लोकपाल

संवाद सूत्र, लक्सर: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लोकपाल ¨सह ने कहा बार और बेंच दोनों एक रथ के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 10:18 PM (IST)
बार-बेंच न्याय रथ के दो पहिये: लोकपाल
बार-बेंच न्याय रथ के दो पहिये: लोकपाल

संवाद सूत्र, लक्सर: उच्च न्यायालय के न्यायाधीश लोकपाल ¨सह ने कहा बार और बेंच दोनों एक रथ के पहिये की तरह हैं। वादकारी को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाना दोनों का उद्देश्य है। इसके लिए दोनों को सामंजस्य के साथ चलना होगा।

एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे न्यायमूर्ति लोकपाल ¨सह ने कहा न्यायिक प्रक्रिया सदियों से चली आ रही है। आज इसके स्वरूप में बदलाव अवश्य आया है लेकिन देश की न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा आज भी कायम है। बार व बेंच दोनों को जनता के इस भरोसे को कायम रखना है। उन्होंने लक्सर में परिवार न्यायालय की स्थापना के लिए निवर्तमान अध्यक्ष उदयपाल पंवार व उनके साथियों को बधाई दी। कहा उन्होंने इसके लिए भरसक प्रयास किया। लक्सर में परिवार न्यायालय की स्थापना का लाभ जनता को मिल रहा है। लक्सर में न्यायालय भवन के निर्माण के लिए बजट रिलीज होते ही निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही। जिला जज विवेक भारती शर्मा ने कहा वादकारी को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाना बार व बेंच का उद्देश्य है, इसके लिए दोनों के मध्य सामंजस्य आवश्यक है।

समारोह में एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान, सचिव मनीष अग्रवाल, सहसचिव अखलाक अहमद, कोषाध्यक्ष आदित्य प्रकाश, आय व्यय निरीक्षक नदीम अहमद, समेत कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ने कहा सभी के सहयोग से वह अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का पूरा प्रयास करेंगे। निर्वतमान अध्यक्ष उदयपाल पंवार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल अग्रवाल व अशोक कौशिक ने किया। इस अवसर पर अपर जिला जज अंबिका पंत, न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पाठक, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य कुलदीप ¨सह, सुखपाल ¨सह, कुलदीप ¨सह, राजकुमार तोमर, जसवीर ¨सह, डॉ. यशपाल अग्रवाल, विजयपाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, ज्ञानेश्वर ठकराल, हरीश राणा, दीपक कुमार, सतेंद्र कुमार, प्रिय बंधु शर्मा, संजय वर्मा, जोध ¨सह सहित अन्य अधिवक्ता और आमजन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी