कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा आरोपित

कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

By Edited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 01:34 PM (IST)
कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा आरोपित
कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा आरोपित

हरिद्वार, जेएनएन। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस काम में आरोपित की भाभी ने भी मदद की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित युवक मौके से भाग निकला। 

छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर लिए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइमरी स्कूल है। यहां पर गांव की रहने वाली 10 साल की एक बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। 

छात्रा छुट्टी के बाद घर जा रही थी। रास्ते में ही गांव के एक युवक ने छात्रा को अपनी भाभी से आवाज लगवाकर घर के अंदर बुलवा लिया। इसके बाद उसने छात्रा को एक कमरे में बंद किया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोपित ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो छात्रा ने शोर मचा दिया। 

शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे तो आरोपित घर का दरवाजा खोलकर मौके से फरार हो गया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। बच्ची के साथ हुई घटना के परिजन भी सहम गए। वह बच्ची को साथ लेकर परिजन आरोपित के घर पर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। 

यह भी पढ़ें: पांच माह पूर्व अपहृत किशोरी बिजनौर से बरामद, आरोपित गिरफ्तार Dehradun News

इसके बाद वे कलियर थाने में पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एनके बचकोटी ने बताया कि छात्रा के महिला उप निरीक्षक ने बयान दर्ज कर लिए है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

chat bot
आपका साथी