विराट-अनुष्का के विवाह की चर्चा के बीच सुर्खियों में अनंत धाम

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के विवाह की चर्चाओं के बीच हरिद्वार का अनंत धाम आश्रम सुर्खियों में है। चर्चा है कि धाम के संस्थापक भी अनुष्का के साथ विदेश गए हैं।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 09 Dec 2017 08:37 AM (IST) Updated:Sat, 09 Dec 2017 10:42 PM (IST)
विराट-अनुष्का के विवाह की चर्चा के बीच सुर्खियों में अनंत धाम
विराट-अनुष्का के विवाह की चर्चा के बीच सुर्खियों में अनंत धाम

हरिद्वार, [जेएनएन]: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के विवाह की चर्चाओं के बीच एक बार फिर हरिद्वार का अनंत धाम आश्रम सुर्खियों में है। आश्रम से इन दोनों सितारों का गहरा रिश्ता रहा है। विराट और अनुष्का किसी भी कार्य को करने से पहले अनंत धाम के संस्थापक अनंत बाबा से आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। इस बार अनुष्का की विदेश यात्रा के बीच चर्चा है बाबा भी उनके साथ हैं। 

हरिद्वार के निकट अंबूवाला में स्थित अनंत धाम तब सुर्खियों में आया था जब वर्ष 2015 में विश्व कप के आयोजन के दौरान अनुष्का आश्रम पहुंची और यज्ञ करवाया। इसके बाद पिछले साल नया साल मनाने उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित नरेंद्रनगर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 28 दिसंबर की रात एकाएक आश्रम पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। तब यह भी चर्चा थी दोनों की सगाई की रस्म नरेंद्रनगर में ही संपन्न की गई।

अब एक बार फिर चर्चा है कि अनंत बाबा भी अनुष्का के परिजनों के साथ विदेश यात्रा पर गए हैं। आश्रम से संपर्क करने पर बताया गया कि दो दिन पहले अनंत बाबा मुंबई के लिए रवाना हुए थे, लेकिन आश्रम में रह रहे अनुयायियों ने विराट और अनुष्का के विवाह के संबंध में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

नानी की ख्वाहिश है नातिनी की शादी देखना

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की नानी उर्मिला शर्मा की इच्छा है कि वह अपनी लाडली नातिनी की शादी देखकर दुनिया को अलविदा कहें। लेकिन नानी उदास मन से यह भी कहती हैं कि उन्हें किसी ने अनुष्का की शादी के बारे में कुछ भी नहीं बताया। अनुष्का और विराट कोहली की जल्द शादी की अटकलों पर नानी ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह खुशी की बात है। 

83 वर्षीय उर्मिला शर्मा देहरादून के नेशविला रोड स्थित शीला भवन में रहती हैं। नानी कहती हैं कि उनकी नातिनी अनुष्का का बचपन देहरादून में भी बीता है। वह उनकी लाडली रही है। अनुष्का जब देहरादून में रहती थी तो वह उसका खास ध्यान रखती थी। 

उन्होंने अनुष्का की शादी के बारे में पूछे सवाल पर कहा कि उन्हें अनुष्का की शादी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। उनसे किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। उन्हें मीडिया के माध्यम से ही अनुष्का की शादी होने की जानकारी मिल रही है। 

नानी ने कहा कि वह चाहती हैं कि वह मरने से पहले अनुष्का की शादी जरूर देखे। उन्होंने कहा कि अगर अनुष्का की विराट से शादी होती है तो यह बहुत अच्छा होगा। क्योंकि विराट ने क्रिकेट में देश का नाम रोशन किया है। नानी ने कहा कि अगर उन्हें अनुष्का की शादी में उसे आशीर्वाद देने का मौका मिलता है तो वह सौभाग्यशाली होंगी।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में सिद्धार्थ की शूटिंग में शशि ने निभाया था बुद्ध का किरदार

यह भी पढ़ें: यहां बही में दर्ज है शशि कपूर का नाम बलबीरराज कपूर

chat bot
आपका साथी