गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने पर अखाड़ा परिषद खुश

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव पारि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 03:01 AM (IST)
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने पर अखाड़ा परिषद खुश
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने पर अखाड़ा परिषद खुश

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव पारित करने पर अखाड़ा परिषद ने खुशी जताई है। संतों ने बैठक कर सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरि गिरी महाराज ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के लिए गाय और गंगा का अद्वितीय महत्व है, इसके संरक्षण और संव‌र्द्धन के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का संकल्प पारित करना देशवासियों के साथ-साथ सनातन धर्माम्वलियों के लिए अनुकरणीय है। इस संकल्प को देश की संसद भी मुहर लगाये,तो यह हम सबके लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में होने वाली अखाड़ा परिषद की बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। श्रीमहंत अमरदास, श्रीमहंत स्वामी विद्यानंद सरस्वती, श्रीमहंत प्रेम गिरी, सचिव श्रीमहंत देवानंद गिरी, कोठारी महंत मनोहर गिरी, थानापति महंत मुन्ना गिरी, महंत रणधीर गिरी, महंत राम गिरी सहित कई संतों महंतों ने गाय को राष्ट्रमाता बनाने की पहल का समर्थन किया।

---------------------

chat bot
आपका साथी