बीस ट्रांसफार्मर दूर करेंगे लो वोल्टेज की समस्या

शहर की कई कालोनियों को अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने जा रही है। ऊर्जा निगम की ओर से शहर में 100 से 400 केवीए क्षमता के बीस से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने का जो प्रस्ताव भेजा गया था उसको मंजूरी मिल गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:26 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:26 PM (IST)
बीस ट्रांसफार्मर दूर करेंगे 
लो वोल्टेज की समस्या
बीस ट्रांसफार्मर दूर करेंगे लो वोल्टेज की समस्या

जागरण संवाददाता, रुड़की : शहर की कई कालोनियों को अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने जा रही है। ऊर्जा निगम की ओर से शहर में 100 से 400 केवीए क्षमता के बीस से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने का जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसको मंजूरी मिल गई है। सिविल लाइंस, जादूगर रोड, आदर्शनगर आदि जगह ट्रांसफार्मर के लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

रुड़की शहर की अधिकांश कालोनियां लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। इसके कारण फ्रिज, एसी जैसे उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। यहां तक की पंखा एवं कूलर भी सुकून भरी हवा नहीं दे पा रहे हैं। बार-बार ट्रिपिग की समस्या बनी हुई है। शहर में सोलानीपुरम, आदर्शनगर, सिविल लाइंस, जादूगर रोड, मुख्य बाजार, साकेत, बीटीगंज, सैनिक कालोनी, पूर्वावली, गीतांजलि विहार, शेखपुरी, चावमंडी, चंद्रपुरी, पुराना रेलवे रोड, अनाज मंडी, पुरानी तहसील, संजय गांधी कालोनी, रामनगर, आवास विकास आदि कालोनियां में लो वोल्टेज की समस्या है। अधिकांश ट्रांसफार्मर इस समय ओवरलोड है। दो सप्ताह पहले तो एक दिन में ही 13 ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। बिजली चोरी भी लोड बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है। जिस वजह से ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।

ऊर्जा निगम के उप महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि पहले उपभोक्ता के पास दो किलोवाट का कनेक्शन था। घर में एसी, कूलर आदि की संख्या तो बढ़ती जा रही है। लेकिन, कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ाया गया है। इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि वह लोड के अनुसार ही कनेक्शन का भार भी बढ़वा लें। दो साल में शहर में बड़ी संख्या में एसी लगे हैं जबकि बहुत कम संख्या में उपभोक्ताओं ने लोड को बढ़वाया है।

chat bot
आपका साथी