किट्टी के 50 लाख लेकर दंपति फरार, मुकदमा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में करोड़ों के किट्टी घोटाले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कनखल थान

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Dec 2017 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 11 Dec 2017 04:38 PM (IST)
किट्टी के 50 लाख लेकर दंपति फरार, मुकदमा
किट्टी के 50 लाख लेकर दंपति फरार, मुकदमा

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: शहर में करोड़ों के किट्टी घोटाले के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कनखल थाने में रविवार को एक शिकायत आने के बाद सोमवार को दूसरा मामला सामने आया। इसमें किट्टी चलाने वाले दंपति 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

शहर में चार माह पहले जीआइजी किट्टी ग्रुप का करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया था। पुलिस ने ग्रुप संचालिका भाजपा नेत्री हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा। फरार चल रहे उसके पति स¨वद्र ¨सह को सरेंडर कर जेल जाना पड़ा। वहीं भाजपा की पूर्व जिला मंत्री शिवांगी त्रिपाठी समेत दो अन्य दंपतियों पर किट्टी के लाखों रुपये की देनदारी के मामले दर्ज हुए थे। रविवार को जगजीतपुर की केशवपुरम कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कार्यरत लिपिक और उसकी पत्नी पर किट्टी के लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर ही थी कि सोमवार को सोमवार को जगजीतपुर निवासी महेश पंत ने एक अन्य मामला पुलिस में दर्ज कराया। इसमें बताया गया कि दीपिका अग्निहोत्री और उनका पति सुनील अग्निहोत्री मिलकर किट्टी संचालित करते थे। उनके पास निवेशकों की करीब 50 लाख से अधिक की रकम बकाया है। दोनों घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। बताया कि दीपिका कुछ साल पहले तक किट्टी घोटाले में जेल गई हरप्रीत कौर के साथ काम करती थी। बाद में उसने डॉक्टर पति के साथ मिलकर किट्टी का अपना काम शुरू कर लिया। एसओ अनुज ¨सह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपिका और सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

----

सिडकुल में खरीदा मकान, एडवांस दिए पांच लाख

महेश पंत ने पुलिस को बताया कि दीपिका और सुनील ने सिडकुल की महादेवपुरम कॉलोनी में 37 लाख रुपये में मकान खरीदा है। उन्होंने बिल्डर को पांच लाख रुपये एडवांस भी दिया। इस मकान में उनकी गाढ़ी कमाई लगाने के साथ ही लोन भी पास कराया गया है। इस मकान पर भी ताला लटका हुआ था।

chat bot
आपका साथी