¨हदू समागम में मंदिर निर्माण को हुंकार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 09:05 PM (IST)
¨हदू समागम में मंदिर निर्माण को हुंकार
¨हदू समागम में मंदिर निर्माण को हुंकार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: विश्व ¨हदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि अभी उत्तर प्रदेश भगवा हुआ है और जल्द ही पूरा देश भगवा रंग में दिखेगा। कहा कि भारत आतंकवाद से मुक्त हो और इसी वर्ष अयोध्या में श्रीराम मंदिर बने, इसकी कामना के साथ ¨हदी नववर्ष प्रारम्भ हो।

वह मंगलवार को विहिप की ओर से देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम सभागार में विराट ¨हदू समागम को संबोधित कर रहे थे। विहिप नेता सुरेंद्र जैन ने कहा कि महाराजा विक्रमादित्य के नाम पर प्रारम्भ होने वाला नववर्ष अपने आप में गौरवशाली है। कहा जब जब भगवा रंग हल्का पड़ा तब तब ¨हदू धर्म कमजोर हुआ है। कहा लोग ¨हदू कहलाने में गर्व समझ रहे हैं। जो भगवा विरोधी हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि उनके दिन अब खत्म हो गए। कहा जो श्रीराम के विरोधी हैं, वह बाबर की औलाद हैं। कहा सोमनाथ की तर्ज पर देश के उन सभी मंदिरों का पुननिर्माण होना चाहिए था, जिन्हें मुगल शासकों ने तोड़ा था। कहा अब ¨हदू कमजोर नहीं हैं, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। कहा राम मंदिर ही नहीं काशी, मथुरा पर भी वार्ता होनी चाहिए। कहा कि योगी और मोदी की जोड़ी रंग लाएगी।

अध्यक्षता करते हुए कालीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद महाराज ने कहा कि विक्रमी सम्वत शक्ति की पूजा का प्रतीक है। कहा कि अयोध्या में अब राम मंदिर बन कर रहेगा, उसे कोई रोकने वाला नहीं है। महामंडलेश्वर सोमेश्वरानंद महाराज ने कहा कि ¨हदू समाज आज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो गया है। अपनी ताकत को पहचान गया है। कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक अनुज वालिया ने किया।

कार्यक्रम को स्वामी राम मुनि महाराज, साध्वी कमलेश्वर भारती आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, विनोद आर्य, वीरेंद्र कीर्तिपाल, देवेंद्र प्रधान, विहिप प्रांत संगठन मंत्री संजय कुमार, बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनिल सैनी, अमित शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, जिला मंत्री पंकज चौहान, जिला उपाध्यक्ष नाथीराम सैनी, बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ चौहान, नवीन, प्रवीन त्यागी आदि मुख्य थे।

chat bot
आपका साथी