फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिता की अस्थियों को किया विसर्जित

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार सायं अपने पिता की अस्थियां को कनखल सती घा

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 01:01 AM (IST)
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिता की अस्थियों को किया विसर्जित

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार सायं अपने पिता की अस्थियां को कनखल सती घाट पर विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित किया।

बॉलीवुड एवं भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद के पिता स्व. शक्तिसागर सूद (75) का सात फरवरी को बीमारी के चलते मोगा पंजाब स्थित आवास में निधन हो गया था। वहीं, अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को पिता की की अस्थियां लेकर परिवार व सगे-संबंधियों के साथ सोनू हरिद्वार पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी सोनाली, पुत्र इशान, पुत्री अयान, बहन मोनिका, मालवीयिका, जीजा गौतम, राजेश, भाई सौरन पहुंचे। देर शाम कनखल स्थित सती घाट पर पंड़ित सागर शर्मा ने विधि-विधान के साथ उनके पिता की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कराया। इसके बाद वह परिवार सहित दिल्ली रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी