पहले चरण की 31 हीट रेस में दिखाया दमखम

रुड़की: पुरानी गंगनहर स्थित सोलानी जलक्रीड़ा स्थल में आयोजित 36 वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप

By Edited By: Publish:Fri, 09 Oct 2015 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2015 08:46 PM (IST)
पहले चरण की  31 हीट रेस में दिखाया दमखम

रुड़की: पुरानी गंगनहर स्थित सोलानी जलक्रीड़ा स्थल में आयोजित 36 वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप का प्रथम चरण पूरा हो गया। इसके अंतर्गत 16 राज्यों से आई विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम चरण में 31 हीट रेस आयोजित की गई।

चैंपियनशिप के तीसरे दिन जूनियर पुरुष वर्ग में प्रथम रेस केरल, चंडीगढ़ एवं महाराष्ट्र के बीच एक हजार मीटर की हुई। जिसे अर्जुन पुरस्कार विजेता दलवीर ¨सह राठौर, संदीप गुप्ता और अन्य पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया। प्रतियोगिता में कुल आठ स्पर्धाओं में प्रतियोगी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसके अंतर्गत चार पुरुष वर्ग और चार महिला वर्ग में एवं कुल 220 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। जिसमें 86 महिला और 134 पुरुष प्रतियोगी शामिल हैं। सबसे ज्यादा महिलाएं केरल और पश्चिम बंगाल से 23-23 हैं। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निष्पक्ष संचालन को ज्यूरी नियुक्त की गई है। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय कोच इस्माइल बेग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी