एडीएम ने तहसील का किया निरीक्षण

भगवानपुर : अपर जिलाधिकारी जीवन सिंह नग्याल ने शुक्रवार को भगवानपुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 07:14 PM (IST)
एडीएम ने तहसील  का किया निरीक्षण

भगवानपुर : अपर जिलाधिकारी जीवन सिंह नग्याल ने शुक्रवार को भगवानपुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को रिकार्ड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार दोपहर एडीएम जीवन सिंह नग्याल भगवानपुर तहसील पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए अब तक किए गए कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को चाहिए कि नई तहसील होने की वजह रिकार्ड को तत्काल व्यवस्थित करें, बाद में रिकार्ड को व्यवस्थित करने में दिक्कत आती है। इसके अलावा तहसील में आने लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से हल किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम प्रत्यूष सिंह व तहसील के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, शाहपुर गांव निवासी हमीदा ने एडीएम को की गई शिकायत में बताया कि वह आंगनबाड़ी सहायिका हैं, कार्यकत्री उनका शोषण कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी