ऋषिकेश में मामूली विवाद में सफाई कर्मी का सिर फोड़ा

नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम के एक सफाई कर्मचारी के साथ मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने परिजनों संग मारपीट कर सिर फोड़ दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2019 12:23 PM (IST)
ऋषिकेश में मामूली विवाद में सफाई कर्मी का सिर फोड़ा
ऋषिकेश में मामूली विवाद में सफाई कर्मी का सिर फोड़ा

ऋषिकेश, जेएनएन। नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम के एक सफाई कर्मचारी के साथ मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने परिजनों संग मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घायल कर्मचारी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर रात थाना लक्ष्मण झूला में दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो गया।

रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम का सफाई कर्मचारी चोटीवाला के पीछे सफाई में लगा हुआ था। समीप ही रहने वाले एक व्यक्ति ने गंदगी के सवाल पर सफाई कर्मी के साथ विवाद करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने अपने परिजनों के साथ इस सफाई कर्मी के साथ मारपीट भी की। आरोप है कि सफाई कर्मी सिर भी फोड़ दिया गया। घायल सफाई कर्मचारी को सहयोगी राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लेकर आए। सूचना पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल चिकित्सालय पहुंचे। सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई ना होने पर सोमवार से हड़ताल की चेतावनी दे दी। पुलिस ने हमलावर को उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। पूरे दिन दोनों पक्षों में वाद विवाद चलता रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। 

यह भी पढ़ें: चिकित्सक से मारपीट कर नकदी छीनी, तीन पर मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: रास्ता बंद करने के विरोध में सेना से भिड़ी महिलाएं, जानिए पूरा मामला

chat bot
आपका साथी