विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां से दो घंटे पूछताछ

भाजपा विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां से पुलिस ने दो घंटे तक पूछताछ की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 09:04 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 09:04 AM (IST)
विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां से दो घंटे पूछताछ
विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां से दो घंटे पूछताछ

देहरादून, जेएनएन। विधायक महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसकी मां से पुलिस ने दो घंटे तक पूछताछ की। दोनों शुक्रवार दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर अनुज कुमार के कार्यालय पहुंची। वहां पौने तीन बजे तक दोनों से पूछताछ होती रही। इस दौरान विवेचक ने महिला दारोगा की उपस्थिति में अब तक आए प्रार्थना पत्रों के आधार पर महिला और उसकी मां से सवाल किए। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी, उनकी पत्नी, बाल आयोग और महिला आयोग ने विवेचक को पत्र भेजे हैं। इसके अलावा विधायक पर लगाए आरोपों के संबंध में भी दोनों से पूछताछ की गई।

विधायक ने पत्र भेजकर की नारको टेस्ट कराने की मांग

पुलिस सूत्रों की मानें तो विधायक ने अपने निजी सहायक के माध्यम से विवेचक को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने अपना और उन पर आरोप लगाने वाली महिला का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। यह भी बताया जा रहा है कि इस बारे में विवेचक ने महिला से पूछा तो उसने नार्को टेस्ट कराने से इन्कार कर दिया। 

महिला बोली जांच में पूरा सहयोग पुलिस निष्पक्षता से करे जांच

शुक्रवार को एक बार फिर महिला मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि वह जांच में हर सहयोग के लिए तैयार है। पुलिस बुलाएगी तो वह रोज आएगी। बशर्ते पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करे। महिला ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप भी लगाया है। महिला का कहना है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। उसने विधायक पर सवाल दागते हुए कहा कि वह सही हैं तो डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार क्यों नहीं हो रहे।

यह भी पढ़ें: विधायक महेश नेगी पहुंचे महिला आयोग, नहीं हुई सुनवाई

विधायक पर महिला ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उसने कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो जल्द ही वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। महिला ने यह भी कहा कि विधायक ने उस पर दबाव बनाने के लिए मानहानि का नोटिस भेजा है, जिसका जवाब दे दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म मामले में फिर दर्ज होंगे भाजपा विधायक के बयान

chat bot
आपका साथी