उत्तराखंड में छह जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य हो गया है। गुरुवार को नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को चटख धूप खिली। यह धूप अगले दो दिन बरकरार रहेगी। जबकि आने वाले सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा और प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 08:15 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 08:15 PM (IST)
उत्तराखंड में छह जनवरी से फिर बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में छह जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम सामान्य हो गया है। गुरुवार को नए साल की पहली बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को चटख धूप खिली। यह धूप अगले दो दिन बरकरार रहेगी। जबकि, आने वाले सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा और प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना रहेगी।

उत्तराखंड में मौसम इन दिनों अठखेलियां कर रहा है। नया साल लगने के साथ ही जहां मौसम ने करवट बदली और दो जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ तो मैदानों में भी झमाझम बारिश हुई। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हो गई। लेकिन, शुक्रवार तीन जनवरी को मौसम खुल गया और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में चटख धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा। जबकि, सोमवार से मौसम करवट लेगा और दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा मैदानों में कोहरे का असर भी फिलहाल कुछ कम हो गया है। गुरुवार को गढ़वाल मंडल के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में धूप खिली, लेकिन तापमान नीचे गिरने के कारण कड़ाके की ठंड बनी हुई है। औली के पास बदरीनाथ हाईवे पर भी बर्फ हटा दी गई है और यातायात सुचारू है। उधर, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा में जहा धूप खिली तो चंपावत, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का हिमपात हुआ। वहीं माणाधुरा, झूमाधूरी, एबंटमाउंट के ऊंचे स्थानों पर आशिक हिमपात होने के बाद धूप खिल गई। नैनीताल में ऊंचाई वाले किलवरी इलाके में भी बर्फ गिरी हुई है। हालाकि, ऐसे में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के हिल स्टेशन पर पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। इधर, धनोल्टी और सुरकंडा की पहाड़ियों पर हुए हल्के हिमपात के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मुक्तेश्वर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम पारा माइनस एक डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हालांकि, शुक्रवार को तेज धूप खिलने से सड़के के इर्दगिर्द की बर्फ पिघल गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया है, लेकिन जल्द ही फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। छह और सात जनवरी को प्रदेश में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है।

-------

प्रमुख शहरों का तापमान

देहरादून, 22.0, 6.0

मसूरी, 9.5, 2.9

टिहरी, 10.6, 1.2

उत्तरकाशी, 11.8, 3.1

हरिद्वार, 19.2, 7.4

जोशीमठ, 8.4, 2.2

पिथैरागढ़, 8.7, 2.0

अल्मोड़ा, 11.2, 3.1

मुक्तेश्वर, 8.4, -1.0

नैनीताल, 11.1, 2.0

चंपावत, 10.8, 3.0

पंतनगर, 22.7, 8.2

chat bot
आपका साथी