Uttarakhand Weather Update: ठिठुरन के बीच होगा नए साल का स्वागत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

उत्तराखंड में नववर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच होगा। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इसके अलावा कई स्थानों पर कोल्ड-डे कंडीशन बन सकती है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 07:33 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 07:33 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: ठिठुरन के बीच होगा नए साल का स्वागत, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: ठिठुरन के बीच होगा नए साल का स्वागत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में नववर्ष का स्वागत कड़ाके की ठंड के बीच होगा। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। इसके अलावा कई स्थानों पर कोल्ड-डे कंडीशन बन सकती है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा, विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पहाड़ों में बर्फ के ऊपर पाला पड़ने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

सोमवार को प्रदेश में चारो धामों के साथ ही चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग की पहाडिय़ां बर्फ से लकदक हो गईं। पहाड़ों पर हुए हिमपात और बारिश के बाद उत्तराखंड में बर्फीली हवा हाड़ कंपा रही है। चंपावत में पारा शून्य के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर में भी न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस से कम रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से बर्फ ठोस हो जाएगी। ऐसे में वाहनों चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     21.5     05.1

उत्तरकाशी   13.2     02.7

मसूरी       10.5     02.0

टिहरी       12.2     02.8

हरिद्वार     18.8     05.4    

जोशीमठ     07.5     01.2

पिथौरागढ़   15.7     0.3

अल्मोड़ा    18.7     0.2

मुक्तेश्वर    10.5     0.6  

नैनीताल     13.1     03.0

यूएसनगर    20.2    03.1

चम्पावत     13.7    0.1

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: शीतलहर की चपेट में उत्तराखंड, ऑरेंज अलर्ट जारी; दो जिलों में शून्य के करीब पारा

chat bot
आपका साथी