उत्तराखंड में जानिए नए साल का मौसम कैसे कर सकता है स्वागत, क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क हो गया है। चटख धूप पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से फौरी राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 07:55 AM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 07:55 AM (IST)
उत्तराखंड में जानिए नए साल का मौसम कैसे कर सकता है स्वागत, क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में जानिए नए साल का मौसम कैसे कर सकता है स्वागत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और भारी बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क हो गया है। चटख धूप पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड से फौरी राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में खुशगवार मौसम के साथ उत्तराखंड में नए साल का स्वागत किया जाएगा। हालांकि, इस बीच मैदानों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है।

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ शांत होने के बाद मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। हालांकि, पहाड़ों में बर्फीली हवाओं के चलते कंपकंपी महसूस की जा रही है। चार धाम समेत प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते रोज जमकर बर्फबारी हुई। नैनीताल में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ। हालांकि, मसूरी में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है। इस नए साल का जश्न मनाने उत्तराखंड के हिल स्टेशन पहुंचे सैलानी जरूर बर्फ में अटखेलियां कर रहे हैं। औली, नैनीताल, मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़, मुनस्यारी आदि स्थानों पर पयर्टकों की भारी भीड़ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान सुबह-शाम मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। जबकि, पहाड़ों में भी पाला परेशान कर सकता है। एक जनवरी की रात को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों में चोटियों पर हिमपात के आसार बन रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 20.0, 5.4

नैनीताल, 8.7, 1.0

हरिद्वार, 21.2, 5.8

औली, 8.6, -0.3

पंतनगर, 20.0, 6.0

मुक्तेश्वर, 08.4, -1.0

टिहरी, 11.8, 1.2

मसूरी, 9.5, 1.7

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फबारी से होगा नए साल का स्वागत, बढ़ेगी ठिठुरन; जानें- आज और कल कैसा रह सकता है मौसम

chat bot
आपका साथी