धूप से राहत, दुश्वारियां बरकरार, हर्षिल घाटी में 20 तो औली में 40 से ज्यादा पर्यटकों के वाहन फंसे; जानें- मौसम का हाल

हर्षिल (Harshil) व औली (Auli) में बर्फबारी (Snowfall) के बाद आमजन से लेकर पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। औली में रविवार की बर्फबारी के बाद सड़क पर सोमवार को आवाजाही बाधित रही। यहां पर्यटकों के 40 वाहन फंसे हुए हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 28 Dec 2021 07:44 AM (IST) Updated:Tue, 28 Dec 2021 07:44 AM (IST)
धूप से राहत, दुश्वारियां बरकरार, हर्षिल घाटी में 20 तो औली में 40 से ज्यादा पर्यटकों के वाहन फंसे; जानें- मौसम का हाल
धूप से राहत, दुश्वारियां बरकरार, हर्षिल घाटी में 20 तो औली में 40 से ज्यादा पर्यटकों के वाहन फंसे। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में सोमवार को दिनभर धूप खिली रही, जिससे ठिठुरन से कुछ राहत मिली, लेकिन हर्षिल (Harshil) व औली (Auli) में बर्फबारी (Snowfall) के बाद आमजन से लेकर पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। औली में रविवार की बर्फबारी के बाद सड़क पर सोमवार को आवाजाही बाधित रही। यहां पर्यटकों के 40 वाहन फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी जिले के हर्षिल घाटी में बर्फबारी और रात को जमे पाले के कारण डबराणी से लेकर गंगोत्री तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाला जम गया, जिससे दोपहर तक हर्षिल घाटी में पर्यटकों के 20 से अधिक वाहन फंसे रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज (मंगलवार) राज्य के उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

गौर हो कि बीते रविवार को चारधाम के अलावा हर्षिल (Harshil), औली(Auli), नैनीताल(Nainital) व मसूरी(Mussoorie) में हल्का हिमपात होने से प्रदेश का अधिकतर क्षेत्र शीतलहर की चपेट में था। कुमाऊं में रविवार रात से सोमवार शाम तक मौसम का मिजाज बदलता रहा। रविवार रात नैनीताल के ऊंचाई वाले हिमालय व्यू क्षेत्र में हल्का हिमपात हुआ। सोमवार को दिन में धूप खिली। बागेश्वर जिले के पिंडर घाटी में हिमपात के बाद मौसम खुल गया। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में रविवार को सीजन का दूसरा हिमपात होने से सोमवार को पर्यटकों ने बिटुलीधार व खलियाटाप में बर्फ का लुत्फ उठाया।

उधर, गढ़वाल मंडल में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में सड़क मार्ग पर बीती रात बर्फबारी से सड़क मेंफिसलन बढ़ गई। औली में कई वाहन फंसे हैं। जोशीमठ से औली जाने वाले पर्यटक वाहन भी वापस लौट रहे हैं। देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में चटख धूप खिलने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

यह भी पढ़ें- मसूरी-नैनीताल में गिरी बर्फ की फाहें, उत्तराखंड में चार डिग्री तक लुढ़का पारा; जानें- क्या कहता है मौसम विभाग

chat bot
आपका साथी