Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- युवाओं के साथ नहीं होगा धोखा, भर्तियों का कैलेंडर जल्द होगा जारी

Uttarakhand News मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोजगार मुहैया कराने के वायदे को दोहराया। उन्‍होंने कहा कि युवाओं के साथ धोखा नहीं होगा। भर्तियों का कैलेंडर जल्द जारी होगा। कहा कि पारदर्शी तरीके से सभी भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sun, 11 Sep 2022 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 11 Sep 2022 12:29 AM (IST)
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- युवाओं के साथ नहीं होगा धोखा, भर्तियों का कैलेंडर जल्द होगा जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से निराश न होने की अपील की है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: UKSSSC Paper Leak Case  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dham) ने युवाओं से निराश न होने की अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा का कैलेंडर जारी किया जाएगा।

CM Dhami ने यूकेएसएसएससी भर्ती प्रकरण पर दिया बयान

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dham) सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यूकेएसएसएससी  (UKSSSC) भर्ती प्रकरण पर बयान दिया।

किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने कहा कि पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak Case) और नकल मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पांच परीक्षाएं रद करने के निर्णय पर उन्होंने कहा कि युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही सभी भर्ती परीक्षाएं समयबद्ध तरीके से कराई जाएंगी।

जल्द जारी किया जाएगा भर्ती परीक्षा का कैलेंडर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) को भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। रद की गई परीक्षाओं पर उन्होंने कहा कि ये सभी परीक्षाएं पेपर लीक प्रकरण में लिप्त आरएमएस टेक्नो साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने कराई थी, ऐसे में इन्हें संदेह के आधार पर रद किया गया है।

पंचायत चुनाव में भाजपा को मिलेगा बहुमत : निशंक

इसी कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरिद्वार के पंचायत चुनाव में भाजपा (BJP) को बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि जनता को किसी राजनीतिक पार्टी पर पूर्ण विश्वास है। भाजपा के कार्यों को देखते हुए जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

दोषियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि अन्य विपक्षी दलों में जो भी नेता देश की तरक्की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को अपनाना चाहते हैं, उनका भाजपा में स्वागत है। हरिद्वार में शराब पीकर हुई सात व्यक्तियों की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फैसला, UKSSSC के तहत 5 भर्ती परीक्षाएं हुई रद

chat bot
आपका साथी