दून के विभिन्‍न क्षेत्रों से मिले दो शव, मचा हड़कंप Dehradun News

देहरादून के विभिन्‍न क्षेत्रों से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 10:51 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 03:21 PM (IST)
दून के विभिन्‍न क्षेत्रों से मिले दो शव, मचा हड़कंप Dehradun News
दून के विभिन्‍न क्षेत्रों से मिले दो शव, मचा हड़कंप Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। देहरादून के विभिन्‍न क्षेत्रों से दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। पहला अंबीवाला टी स्‍टेट में एक मानव कंकाल मिला, जबकि बांसवाड़ा के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को हत्‍या से जोड़ कर देख रही है।

पहली घटना थाना बसंत विहार क्षेत्र की है। सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली की अम्बीवाला टी स्टेट निकट महेंद्र चौक में एक मानव कंकाल पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को टी स्टेट में एक मानव कंकाल पड़ा मिला। साथ ही पास में खाली डिब्बी, कुछ कपड़े, बैंक पासबुक मिली। इससे उसकी पहचान गौरव सेमवाल पुत्र सोहनलाल निवासी सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय लंढोर मसूरी देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: ..तो युवती की हत्या की जांच में हुई लापरवाही

वहीं, दूसरी घटना थाना रायपुर क्षेत्र की है। जहां 11वीं कक्षा के छात्र ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।थाना रायपुर के एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार को बांसवाड़ा के जंगलों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर चौकी प्रभारी बालावाला संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और युवक का शव नीचे उतारा। 

मृतक के गले में उसका स्कूल का कार्ड लटका हुआ था। मृतक बृंदावन विहार बालावाला क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए दून मोर्चरी भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: प्रेमी की मदद से पति का किया कत्ल, मुख्य आरोपित गिरफ्तार Dehradun News 

chat bot
आपका साथी