मौसम की अनुकूलता बढ़ायेगी प¨रदों का प्रवास

जागरण संवाददाता विकासनगर पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात व मैदानों में बरसात के चलते मौसम ठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 03:01 AM (IST)
मौसम की अनुकूलता बढ़ायेगी प¨रदों का प्रवास
मौसम की अनुकूलता बढ़ायेगी प¨रदों का प्रवास

जागरण संवाददाता, विकासनगर: पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात व मैदानों में बरसात के चलते मौसम ठंडा होने पर अप्रैल मध्य तक प्रवासी प¨रदों के आसन नमभूमि में रूकने की उम्मीद जगी है। मौसम की अनुकूलता प्रवासी प¨रदों का प्रवास बढ़ा रहा है। पक्षी विशेषज्ञ भी इसकी पुष्टि कर रहे हैं कि मौसम ठंडा होने पर प¨रदे अपना प्रवास पूरा करके ही अपने मूल स्थान को लौटेंगे। पिछले साल फरवरी में मौसम गर्म होने पर प¨रदें प्रवास खत्म कर लौटने लगे थे, मध्य मार्च तक प¨रदों की बहुत सी प्रजातियां लौट गयी थी, लेकिन इस बार अभी तक आसन नमभूमि में 79 प्रजातियों के 6170 प¨रदे प्रवास पर डटे हुए हैं और ठंडे मौसम में जलक्रीड़ा कर रहे हैं। जिससे पक्षी प्रेमी भी खुश हैं और आसन झील में बर्ड वा¨चग के साथ ही बो¨टग का भी आनंद ले रहे हैं।

आसन नमभूमि में हर साल ज्यादा ठंडे प्रदेशों से विदेशी प¨रदे अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह से आने शुरू हो जाते हैं और मध्य अप्रैल तक प्रवास पर रहते हैं। प¨रदों का प्रवास पूरी तरह से मौसम पर आधारित होता है, यदि फरवरी व मार्च में मौसम ज्यादा गर्म होता है तो प¨रदे अपना प्रवास खत्म कर अपने मूल स्थान को लौटने शुरू हो जाते हैं। पिछले साल यही हुआ था, कम हिमपात व बारिश के चलते 18 फरवरी को प¨रदों की कई प्रजातियां वापस लौट गयी थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात व मैदानी इलाकों में बरसात ने प¨रदों के अनुकूल वातावरण विकसित किया है। जिसके चलते प¨रदे इस बार अपना प्रवास पूरा करके ही लौटेंगे। विशेषज्ञों की टीम द्वारा इस साल की विधिवत गणना में आंके गए 79 प्रजातियों के 6170 प¨रदे आसन झील में डटे हुए हैं। आसन रेंजर जवाहर ¨सह तोमर, वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना के अनुसार इस बार ठंड मौसम प¨रदों के अनुकूल है, प्रवास अप्रैल तक चलने की पूरी उम्मीद है। ये प¨रदे हैं उत्तराखंड के मेहमान

विकासनगर: वर्तमान में आसन नमभूमि में रुडी शेलडक, व्हाइट ब्रेस्टेड वाटरहेन, कामन मोरहेन, रेड वेटल्ड लेप¨वग, रीवर लेप¨वग, यूरोशियन करलू, मार्स शेंडपाइपर, कामन ग्रीनसेंक, ग्रीन शेंडपाइपर, कामन शेंडपाइपर, पलास गल, पलास फिश इगल, वेस्टन मार्स हेरर, स्माल ब्ल्यू ¨कगफिशर, व्हाइट ब्रेस्टेड ¨कगफिशर, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, बार हेडेड गीज, पर्पल स्वेप हेन, लेसर पाइड ¨कगफिशर, कामन स्वेलो, व्हाइट वेगटेल, व्हाइट ब्राउड वेगटेल, ग्रे वेगटेल, डस्टी क्रेग मार्टिन, स्टार्क थ्रोटेड स्वेलो, प्लेन मार्टिन, ब्लैक काइट, ब्लैक ¨वग्ड सिल्ट, कामन कूट आदि 79 प्रजातियों के प¨रदे प्रवास हैं।

chat bot
आपका साथी