आज बृज में होली रे रसिया..

नन्हीं दुनिया में आयोजित होली मिलन समारोह में छोटे बच्चों ने अवध अंदा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 08:14 PM (IST)
आज बृज में होली रे रसिया..
आज बृज में होली रे रसिया..

जागरण संवाददाता, देहरादून :

नन्हीं दुनिया में आयोजित होली मिलन समारोह में छोटे बच्चों ने अवध अंदाज में होली खेली गई। कान्हा के नटखट किरदार और गोपियों के शानदार अभिनय ने हर किसी को अवध की होली का अहसास कराया। खासकर जब 'आज बृज में होली रे रसिया.' पर दी गई प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, हर रंगारंग प्रस्तुतियों में कला के रंगों की बौछार होती रही।

मंगलवार को नन्हीं दुनिया में हुए होली कार्यक्रम की शुरुआत पूमल शर्मा निर्देशित राजस्थानी नृत्य 'बलम पिचकारी' से हुई। हाथों में पिचकारी और रंग-बिरंगे पानी की बौछारों के बीच हर किसी पर होली का रंग चढ़ गया। राजस्थानी अंदाज में होली खेलने की प्रस्तुति को सभी ने पसंद किया। नन्हें बच्चों की ओर से प्रस्तुत 'नटवर ने रास रचाई रे' नृत्य भी खास रहा। इसमें कृष्ण के बाल्यकाल के नटखट अंदाज को दर्शाया गया। गोपियों को तंग करना, माखन चोरना, गोपियों के साथ रासलीला का दृश्य दिखाया गया। वहीं, बाद में 'आज बृज में होली रे रसिया.' में अवध की होली खेली गई। आसमां की ओर उड़ता अबीर गुलाल और गुलाल में रंगे चेहरे अवध की होली का अहसास कराते रहे। आयोजक सात्विका गोयल ने भी गीत के माध्यम से प्रस्तुति को और खास बनाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल रवि मेहोत्रा व अन्य उपस्थित रहे। रंग-बिरंगी मटकी से सजावट

बच्चों ने स्कूल के परिसर को खास अंदाज में सजाया हुआ था। मटकी, छाते, कागज की बनाई चिड़िया व तितलियां हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही थी। बच्चों ने विभिन्न आकृतियों की रंगोली भी बनाई।

chat bot
आपका साथी