निरंजनी अखाड़ा के महंत की जान को खतरा

निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत ने जान को खतरा बताते हुए एसएसपी हरिद्वार को तहरीर देने की बात कही है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 20 Apr 2018 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 05:08 PM (IST)
निरंजनी अखाड़ा के महंत की जान को खतरा
निरंजनी अखाड़ा के महंत की जान को खतरा

देहरादून, [जेएनएन]: निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रामानंद पुरी ने अब अपनी जान को खतरा होने की बात कही है। उन्होंने अपने ही आश्रम के कुछ लोगों को नामजद करते हुए एसएसपी हरिद्वार को तहरीर देने को कहा है। 

हरिद्वार स्थित श्री गुरु निरंजन देव वेलफेयर सोसायटी, मनसा देवी ट्रस्ट समेत अन्य की जिम्मेदारी संभाल रहे महंत रामानंद पुरी ने अब आश्रम संचालकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि छह माह तक बंधक बनाए रखने के बाद आश्रम के कुछ लोग अब साजिशन उन पर हमला कराने की तैयारी में हैं। 

उन्होंने कहा कि आश्रम में उन्हें बुलाकर रास्ते से हटाने की तैयारी चल रही है। उन पर पैसे के लेन-देन समेत संपत्ति बेचने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। सभी आरोपों को खारिज करते हुए महंत ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाए कि उनके आश्रम के कुछ लोग हरिद्वार में उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो जांच चल रही है, उस पर भरोसा है। इस मौके पर महंत ने दीपक, सुरेंद्र कुमार, नीलम शर्मा और पुरुषोत्तम लाल पर लगाए गए आरोपों का भी खंडन किया है। 

यह भी पढ़ें: सौ करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए मुझे बनाया गया बंधक: महंत रामानंद

यह भी पढ़ें: मीटर रीडिंग करने गई टीम के एक कर्मी को बनाया बंधक, मारपीट 

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत के सदस्यों ने सीडीओ को बनाया बंधक

chat bot
आपका साथी