उत्‍तराखंड में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए उप समिति गठित

शासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर मेडिकल आक्सीजन की सप्लाई को नियंत्रित करने को राज्य स्तरीय आक्सीजन आडिट उपसमूह का गठन कर दिया है। पांच सदस्यीय इस समूह में केंद्र सरकार के दो और राज्य के तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 23 May 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 23 May 2021 11:30 AM (IST)
उत्‍तराखंड में आक्सीजन की आपूर्ति के लिए उप समिति गठित
मुख्य सचिव ओप्रकाश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उपसमूह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करेगा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: शासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर मेडिकल आक्सीजन की सप्लाई को नियंत्रित करने को राज्य स्तरीय आक्सीजन आडिट उपसमूह का गठन कर दिया है। पांच सदस्यीय इस समूह में केंद्र सरकार के दो और राज्य के तीन अधिकारियों को शामिल किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ समय पहले देश भर में कोरोना के मरीजों के लिए आक्सीजन की दिक्कत को देखते हुए सभी राज्य को आवंटित मेडिकल आक्सीजन के वितरण का उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए नेशनल टास्क फोर्स गठन करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही इस टास्क फोर्स के अंतर्गत राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में उप समूहों का गठन करने को भी कहा था। इसी कड़ी में उत्तराखंड ने राज्य स्तरीय मेडिकल आक्सीजन आडिट उपसमूह का गठन कर दिया है। इसमें केंद्रीय संयुक्त सचिव खनन सतेंद्र सिंह, सचिव परिवहन उत्तराखंड डा. रंजीत सिन्हा, निदेशक एम्स, ऋषिकेश डा. रविकांत, प्राचार्य दून मेडिकल कालेज, देहरादून डा. आशुतोष सयाना और पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी आर्गनाइजेशन (पेसो) के सीइओ बी सिंह को शामिल किया गया है। मुख्य सचिव ओप्रकाश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह उपसमूह सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करेगा।

यह भी पढ़ें-संत निरंकारी भवन में शिफ्ट हुआ वैक्सीनेशन सेंटर

मंत्री के सहयोग से मरीज को मिला कंसन्ट्रेटर

 भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने काबीना मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से एक कोरोना मरीज को आक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध करवाया है। डॉक्टर ने मरीज को तीन माह तक कंसन्ट्रेटर का उपयोग करने को कहा था।

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने बताया कि कई दिनों से कोविड से पीडि़त दिनेश गुप्ता नामक व्यक्ति का अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनकी हालत बेहद खराब थी। आरोग्यधाम अस्पताल में उनका उपचार हुआ और वे काफी हद तक स्वस्थ हो गए हैं, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें आक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीन तीन महीने के लिए घर पर लगाने को कहा। हालांकि, आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मरीज का परिवार मशीन खरीदने में असमर्थ था। कमली भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मरीज की समस्या साझा की। जिस पर काबीना मंत्री ने दिनेश गुप्ता के लिए एक कंसन्ट्रेटर मशीन की व्यवस्था कराई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 18 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की मान्यता को सीबीएसई से गुहार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी