चाचा-चाची नाराज मत होना, यह लिख छात्र ने लगाई फांसी

इंद्रानगर में 12वीं के एक छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

By BhanuEdited By: Publish:Sat, 11 Mar 2017 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 13 Mar 2017 08:00 PM (IST)
चाचा-चाची नाराज मत होना, यह लिख छात्र ने लगाई फांसी
चाचा-चाची नाराज मत होना, यह लिख छात्र ने लगाई फांसी

देहरादून, [जेएनएन]: इंद्रानगर में 12वीं के एक छात्र का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, मगर पुलिस ने उसे सार्वजनिक करने से इन्कार करते हुए सिर्फ इतना बताया कि छात्र ने सुसाइड नोट में जिक्र किया है कि 'चाचा-चाची नाराज मत होना। 

छात्र मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला था और दून में चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वसंत विहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद, बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी रोहित सिंह (21) पुत्र स्व.भगवान सिंह दून में श्रीगुरु राम राय इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट 

वह यहां 78 इंजीनियर्स एनक्लेव में अपने चाचा के घर पर रहता था। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि रोहित का शव छत पर बने कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव नीचे उतरवाया। शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। 

यह भी पढ़ें: घरवाले शादी को राजी नहीं हुए, प्रेमी युगल नदी में कूदे

फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। थानाध्यक्ष वसंत विहार ऋतुराज ने बताया कि रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: युवती को भगाने के आरोप में बंद नवयुवक ने पुलिस चौकी में लगाई फांसी 

chat bot
आपका साथी