गो हत्या पर घटिया राजनीति पर विराम लगेः रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा गो हत्या के नाम पर देश में जो घटिया राजनीति हो रही है, इस पर विराम लगना चाहिए। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने यूपी में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अब पूरे राष्ट्र में यह प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

By BhanuEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2015 02:50 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2015 02:52 PM (IST)
गो हत्या पर घटिया राजनीति पर विराम लगेः रामदेव

ऋषिकेश। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा गो हत्या के नाम पर देश में जो घटिया राजनीति हो रही है, इस पर विराम लगना चाहिए। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने यूपी में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पूरे राष्ट्र में यह प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
दयानन्द आश्रम मुनिकीरेती में आगमन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि गोहत्या में रोक के लिए प्रधानमंत्री मोदी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इससे देश में अच्छा संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में देश का सामाजिक सोहार्द टुटने के आसार है। इन्हे देखते हुए वक्त रहते यह काम कर देना चाहिए। यूएन में आजम खान द्वारा पत्र लिखे जाने के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि आजम खान तो देश में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान कर चुके हैं। इसका हम स्वागत करते है।
उन्होंने कहा कि कभी कभी नेताओ के दिमाग और जुबान में शैतान बैठ जाता है। उसके लिए भगवान उनको सद्बुद्धि दे। बाबा रामदेव ने बिहार चुनाव में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार पर जाने की बात से साफ इंकार किया।

पढ़ें- स्वामी दयानंद की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि

chat bot
आपका साथी