हल्द्वानी,,, राजस्व विभाग उत्तराखंड राज्य का महत्वपूर्ण विभाग

13 आरएसएच 13- जागरण संवाददाता ऋषिकेश श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राजस्व संग्रह परि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 08:14 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 08:14 PM (IST)
हल्द्वानी,,, राजस्व विभाग उत्तराखंड राज्य का महत्वपूर्ण विभाग
हल्द्वानी,,, राजस्व विभाग उत्तराखंड राज्य का महत्वपूर्ण विभाग

13 आरएसएच 13-

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राजस्व संग्रह परिचारक कर्मचारी संघ उत्तराखंड के आठवें प्रादेशिक द्बिवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

शुक्रवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन एसबीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर गोविद सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक हो या किसी भी विभाग के कर्मचारी वह सरकार की रीढ़ होते हैं, ऐसे में कर्मचारियों की उपेक्षा किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठित रहने की अपील की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविद सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व विभाग में अभी तक ब्रिटिश काल की व्यवस्था लागू है, जिन्हें बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग उत्तराखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक विभाग है, जो कि विभिन्न स्तरों पर राजस्व देयकों की वसूली कर राज्य के कोष को पोषित करने का काम करता है। इसके अलावा निर्वाचक आपदा, खनन व अन्य राष्ट्रीय कार्यों में भी संग्रह परिचायक महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद भी कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। अधिवेशन में 13 जिलों से आए पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। संघ ने संग्रह परिचारिकों की सेवा नियमावली बनाने, पदनाम परिवर्तन करते हुए , सहायक करने, उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसीपी के तहत 10, 16, 26 वर्ष की सेवा में क्रमश: संग्रह अमीन को राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार के ग्रेड व वेतनमान देने की मांग की। इस मौके पर त्रिलोक सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी, रणवीर सिंह, धीरेंद्र चौहान, राजकुमार सिंह, नरेश ममगाईं, टीसी पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी