Uttarakhand Weather: चारधाम में हिमपात से बढ़ी ठिठुरन, अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ

बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 08:38 PM (IST)
Uttarakhand Weather: चारधाम में हिमपात से बढ़ी ठिठुरन, अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ
Uttarakhand Weather: चारधाम में हिमपात से बढ़ी ठिठुरन, अगले दो दिन मौसम रहेगा साफ

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया। पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार दो और तीन फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन तीन फरवरी को प्रदेश के छह पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम कोहरा रहेगा।

शनिवार को सुबह प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद एकाएक मौसम बदला और उच्च हिमालय में बर्फबारी होने लगी। चारों धामों के साथ ही उत्तरकाशी जिले के हर्षिल और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में पहाडिय़ां बर्फ से लकदक हो गईं। वहीं, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पिथौरागढ़ के धारचूला में बारिश हो रही है। कुमाऊं के बागेश्वर जिले की पिंडरघाटी में हिमपात से सड़कें बंद हो गईं और यातायात प्रभावित रहा। 

इससे पहले सुबह मौसम साफ होने से लोक निर्माण विभाग की टीम ने पिछले दिनों बर्फबारी बंद ज्यादातर सड़कों पर आवागमन बहाल कर दिया। बावजूद इसके गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे समेत छह संपर्क मार्गों पर बर्फ हटाने का कार्य जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला जमने से बर्फ ठोस हो गई है और फिसलन बढ़ने से हादसे का खतरा बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में फिर बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर,       अधि.      न्यून.

देहरादून    19.7       7.1

उत्तरकाशी  10.8       1.8

मसूरी      08.9       0.6 

टिहरी      10.3       1.2

हरिद्वार     18.5       6.7

जोशीमठ   09.6       0.2

पिथौरागढ़  11.3       0.7

अल्मोड़ा   10.1       0.8

मुक्तेश्वर   05.4       2.7

नैनीताल    09.8      1.9

यूएसनगर   17.7      5.5

चम्पावत    09.3      0.3

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में धूप खिलने से मिली राहत, दुश्वारी का दौर बरकरार

chat bot
आपका साथी