प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू बोले, विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मीडिया और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 12:36 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 12:36 PM (IST)
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू बोले, विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा
प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू बोले, विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मीडिया और सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से रणनीति बनाकर टीम वर्क के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के मीडिया विभाग की बैठक में प्रदेश प्रभारी जाजू ने कहा कि भाजपा सबसे पहले डिजिटल रैली करने वाली पार्टी है। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने डिजिटल रैली के जरिये 27 लाख व्यक्तियों तक पहुंच बनाई। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सार्वजनिक जनसभाओं की बजाए डिजिटल सभाएं ही जनता से जुड़ने का माध्यम बनेंगी। ऐसे में पार्टी की मीडिया टीम को रोजाना बैठकर आगे की रणनीति तय करनी चाहिए।

उन्होंने चैनलों में होने वाली डिबेट में भाग लेने के लिए विशेषज्ञों के पैनल बनाने को कहा। इसमें युवाओं को तवज्जो दी जानी चाहिए। साथ ही पैनलिस्ट को प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया। जाजू ने कहा कि पार्टी का मीडिया विभाग एक ही बात को बार-बार दोहराने या पुराने कंटेंट देने की बजाय हमेशा नए नए कंटेंट मीडिया और सोशल मीडिया में उपलब्ध कराए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने मीडिया विभाग के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भाजपा विधायक यौन उत्पीड़न मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग 

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। आप का दावा है कि बदली परिस्थितियों में उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस से इतर तीसरा विकल्प चाहती है। पार्टी ने इस सिलसिले में कराए गए सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि राज्य के 62 फीसद लोग चाहते हैं कि आप यहां चुनाव लड़े। जनता चाहती है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मसले पर दिल्ली का मॉडल यहां धरातल पर उतारे। इसे देखते हुए आप अब तैयारियों में जुट भी गई है। ऐसे में वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव यहां काफी दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने की भाजपा विधायक नेगी की गिरफ्तारी की मांग, सरकार पर भी साधा निशाना

chat bot
आपका साथी